HomeNATIONALBIG NEWSBreaking : 41 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन,प्लाटून कमांडर के पद पर किया गया...

Breaking : 41 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन,प्लाटून कमांडर के पद पर किया गया पदोन्नत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  की मंशानुसार नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज जवान सुरक्षा-विकास-विश्वास की त्रिवेणी को अपनी कठिन मेहनत, त्याग और बलिदान से साकार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मियों की इसी वीरता के सम्मान स्वरूप बुधवार को 41 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय रायपुर की ओर से क्रम-से-पूर्व पदोन्नति दी गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से छत्तीसगढ़ पुलिस में समय से नियमित पद्दोन्नति देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अनुक्रम में पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ की ओर से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 41 सहायक प्लाटून कमांडरों को प्लाटून कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments