HomeNATIONALCHHATTISGARHभरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ पहुँची विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी...

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ पहुँची विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने कहा..बस्तर के लोग अच्छे उनमें हुनर भी बेहतरीन..

रायपुर : भरोसे का सम्मेलन में जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर में बने उत्पाद बेहतरीन हैं। बस्तर का काजू, मिलेट्स से बनी चिकी और बिस्किट का स्वाद लाजवाब है। यहां के लोग जितने अच्छे हैं उनकी कारीगरी भी उतनी ही बढ़िया है। बस्तर के लोग रिश्ता जोड़ना जल्दी जानते हैं।  एक स्टॉल में एक महिला ने मुझे अपने हाथ से बनाई आइसक्रीम दी लेकिन कहा दीदी आपको अभी मंच से बोलना है आप इसे मत खाइए नहीं तो आपका गला खराब हो जाएगा। ये आत्मीयता है बस्तर के लोगों की। आज सरकार की मदद से बस्तर में बने उत्पादों को बाजार मिला है और कारीगरों


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी को विभिन्न स्टॉल में लगे उत्पादों की जानकारी दी।  एसएचजी की महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की ।  आमचो बस्तर स्टॉल में श्रीमती गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। उन्होंने मनवा नवा नार स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बस्तर फाइटर्स की महिला जवानों से बात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई ।

प्रदर्शनी में बस्तर संभाग के जिलों द्वारा जिले में महिला समूहों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों या नवाचार योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments