बिलासपुर/रायपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में 67वें रेल सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में 6 मई को वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इन कर्मियों को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तर के पुरस्कार से पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल, मुख्य कार्मिक अधिकारी (औ.सं) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 30 रेल कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया । इसमें मुख्यालय के 8 कर्मचारी, बिलासपुर मंडल के 7 कर्मचारी, रायपुर मंडल के 5 कर्मचारी, वैगन रिपेयर शॉप के 3 कर्मचारी एवं नागपुर मंडल के 7 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उदय कुमार भारती वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी रायपुर, प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर, सग्राम सौरेन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय, अशोक शर्मा उप.मुख्य कार्मिक अधिकारी, नीरज आनंद, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/राजपत्रित और सभी मंडलों के अधिकारियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डीसी मण्डल वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (आर.पी.) ने किया।
