प्रधानमंत्री ने पोयला बोइशाक के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोयला बोइशाक के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। मोदी ने आज एक ट्वीट में कहा कि बंगाल की जनता में जीवन के प्रति प्रेम और त्यौहारों के प्रति उत्साह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कामना की कि नव वर्ष में लोगों का जीवन संपन्न और समृद्ध रहेगा तथा उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
