प्रधानमंत्री श्रीला भक्तिवेदांता स्‍वामी प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 125 रूपए के विशेष स्‍मारक सिक्‍के को जारी करेंगे

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी श्रीला भक्तिवेदांता स्‍वामी प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आज शाम वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए 125 रूपए के विशेष स्‍मारक सिक्‍के को जारी करेंगे और उपस्थित समूह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्री जी कृष्‍ण रेड्डी उपस्थित रहेंगे।

श्रीला भक्तिवेदांता स्‍वामी प्रभुपाद ने इस्‍कॉन की स्‍थापना की थी जिसे हरे कृष्‍ण मूवमेंट के रूप में जाना जाता है। इस्‍कॉन ने भगवद गीता और अन्‍य वैदिक साहित्‍य का उन्‍यासी भाषाओं में अनुवाद कराया है और इस तरह विश्‍वभर में वैदिक साहित्‍य के प्रचार-प्रसार में अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी है।

स्‍वामी जी ने एक सौ से अधिक मंदिरों की स्‍थापना की और विश्‍व को भक्ति योग के मार्ग की शिक्षा देने के लिए कई पुस्‍तकें लिखीं।