प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 82वीं कड़ी होगी।

मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित होगा। आकाशवाणी समाचार, डीडी न्‍यूज, प्रधानमत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर यह सीधा प्रसारित होगा।

आकाशवाणी से हिंदी प्रसारण के तुरन्‍त बाद, मन की बात कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। क्षेत्रीय भाषाओं में इसे रात 8 बजे फिर सुना जा सकेगा।