प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम की एक सौवीं कड़ी में अपने विचार साझा करेंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री आज दिन में 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में श्रोताओं के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम की एक सौंवीं कड़ी होगी। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी और दूरदर्शन के सम्पूर्ण नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज ऑन ए आई आर मोबाइल ऐप पर सुना जा सकेगा। इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी होगा। हिन्दी प्रसारण के तुरंत बाद इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
