प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 94वीं कड़ी होगी।

कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क से प्रसारित होगा। मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों से भी सीधा प्रसारित होगा।

आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के तुरंत बाद यह कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।