प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम नये संसद भवन के निर्माण स्‍थल का दौरा किया

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम नये संसद भवन के निर्माण स्‍थल का दौरा किया ताकि निर्माण कार्य की प्रगति का प्रत्‍यक्ष जायजा लिया जा सके। मोदी ने निर्माण स्‍थल पर करीब एक घंटा बिताया और इस कार्य में लगे लोगों से बातचीत की।
नये संसद भवन का निर्माण कार्य अगले वर्ष की पहली छमाही में पूरा होने की संभावना है।