प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में कोविड स्थिति पर एक समीक्षा बैठक कर रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में कोविड स्थिति पर एक समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हो रही इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर पी के मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी और अन्य अधिकारी उपस्थित हैं।
यह बैठक कोरोना महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ने के बीच हो रही है।
पिछले महीने भी मोदी ने कोविड स्थिति और ओमिक्रॉन के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की थी और कहा था कि हमें ओमिक्रॉन के प्रति सावधान और सतर्क रहना चाहिए।
