प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली की राजधानी रोम पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राधी ने मोदी को कल से शुरू हो रहे दो दिन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
शिखर सम्मेलन में जी-20 सदस्य देशों, यूरोपीय संघ और अन्य आमंत्रित देशों तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे।
इटली यात्रा के पहले चरण में मोदी आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे पियाजा गांधी के लिए रवाना होंगे जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
शाम को, मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी जलवायु परिवर्तन पर विश्व के नेताओं के 26वें श्खिर सम्मेलन (COP-26) में भाग लेने के लिए ग्लासगो रवाना होंगे।
सम्मेलन का उच्च स्तरीय सत्र अगले महीने की पहली और दूसरी तारीख को होगा। इसमें 120 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष भाग लेंगे।
