प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स की खरीद को मंजूरी दी
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की खरीद को मंजूरी दी है। चिकित्सा ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स को जल्द से जल्द खरीदा जाना चाहिए और उच्च प्राथमिकता वाले राज्यों को भेजा जाना चाहिए।
पहले से स्वीकृत 7 सौ 13 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र यानि प्रेशर स्विंग एडजोर्पशन के अलावा पीएम केयर फंड से पांच सौ नए पीएसए ऑक्सीजन संयत्रों के लिए मंजूरी दी गई हैं।
पीएसए संयंत्र जिला मुख्यालय और टियर 2 शहरों के अस्पतालों में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति करेंगे। इन सौ पीएसए संयंत्रों को डी आर डी ओ और सीएसआईआर द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करके लगाया जाएगा।
पीएसए संयंत्रों की स्थापना और पोर्टेबल ऑक्सीजन की खरीद से ऑक्सीजन की आपूर्ति में काफी वृद्धि होगी।
