संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष चाबा क्योरोशी ने कहा- वे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ योग समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं
नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र महासभा-यूएनजीए के अध्यक्ष चाबा क्योरोशी ने कहा है कि उन्हें 21 जून को न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने की उत्सुकता से प्रतीक्षा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपने जीवन का अंग बनाएं और आरोग्य के साथ-साथ शांति को प्रोत्साहन दें। मोदी ने विभिन्न योगासनों वाले वीडियो भी साझा किये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और आरोग्य को बढावा देने के लिए योग विश्व को एकजुट कर रहा है।
