दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

रायपुर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरे के मद्देनजर अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को एम्स रायपुर, एन. आई. टी. रायपुर, आई. आई. टी. भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी समेत सभी अधिकारी उपस्थित थे।