राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से छत्तीसगढ की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी
रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से छत्तीसगढ की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। वे रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली छत्तीसगढ की यात्रा है। आज सवेरे रायपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मु ब्रह्म कुमारी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे महंत घासीदास संग्रहालय भी जायेंगी।
कल राष्ट्रपति मुर्मु का बिलासपुर जिले में स्थित रत्नपुर में महामाया मंदिर भी जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बिलासपुर में गुरूघासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल