18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कल से निजी अस्पतालों में एहतियाती कोविड रोधी टीके लगाए जाएंगे
नई दिल्ली :- 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कल से निजी अस्पतालों में एहतियाती कोविड रोधी टीके लगाए जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने निजी अस्पतालों के लिए कोविडरोधी टीके की कीमत कम कर दी है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड टीके की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दी है। भारत बायोटेक ने को-वैक्सीन टीके की कीमत 1200 रूपये से घटाकर 225 रूपये कर दी है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदर पूनावाला और भारत बायोटेक की सह-संस्थापक तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, सुचित्रा एला ने कहा कि केन्द्र सरकार से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है।
