दुकान में आग लगने वाले गुंडों का पुलिस ने निकल जुलूस…

इंदौर | जिले में दुकानों में आगजनी मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, दीपमाला ढाबे के पास की घटना… इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के दीप माला ढाबे के पास एक स्क्रैप कारोबारी और खाने-पीने की दुकान में कुछ बदमाशों के द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। जिसमें फरियादी स्क्रैप कारोबारी के द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और जहां आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था वहीं पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला… वहीं इस पूरी घटना को अंजाम देने के पीछे अड़ीबाजी की बात सामने आई है। जिसमें आरोपी फरियादी से अड़ीबाजी कर पैसे की डिमांड कर रहे थे। जिसे न देने पर बदमाशों के द्वारा यह आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था।