HomeNATIONALCHHATTISGARHपुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बीएन मीणा के प्रथम प्रवास के दौरान खैरागढ़...

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बीएन मीणा के प्रथम प्रवास के दौरान खैरागढ़ में एसपी संतोष सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

उदय मिश्रा

राजनांदगांव। बी.एन.मीणा (भा.पु.से.) ने पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण करने के पश्चात दिनांक 26अप्रेल को जिले का प्रथम दौरा किया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के आगमन पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा अपने प्रथम प्रवास के दौरान खैरागढ़ महोत्सव व मुख्यमंत्री के खैरागढ़ आगमन पर वीआईपी ड्यूटी का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक व राजपत्रित अधिकारियों से जिले के संबंध में सामान्य चर्चा कर कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments