रायपुर/भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने 66 वर्षीय व्यक्ति को धोखाधड़ी और ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष टीम कई महीने से उसकी तलाश में थी। इस शख्स को पकड़ने के लिए उसके ऑनलाइन लेनदेन पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो हैरान रह गई यह कोई डॉन या जवान व्यक्ति नहीं था, बल्कि वह बमुश्किल 5 फीट 2 इंच लंबा एक छोटा-सा आदमी था। शख्स ने 10 राज्यों में 27 महिलाओं से शादी की।