प्रधानमंत्री आज सुबह मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में आज सुबह दस बजे संबोधित करेंगे।

नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस सम्‍मेलन को विधि तथा न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रामन्ना भी संबोधित करेंगे।

संयुक्त सम्मेलन, साधारण और सुविधाजनक न्याय प्रदान करने के ढांचे को विकसित करने और न्याय प्रणाली के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा के लिए कार्यकारी और न्यायिक क्षेत्र को एक अवसर प्रदान करेगा।

ऐसा सम्मेलन इससे पहले 2016 में आयोजित किया गया था। इसके बाद सरकार ने ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत न्यायालय प्रक्रियाओं में डिजिटल टेक्नोलॉजी के एकीकरण और ढांचे में सुधार के लिए विभिन्न पहल की थीं।