प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम में सेवाएं देने वालों के लिए एक सौ जोड़ी जूट के जूते भिजवाये
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में अपनी सेवाएं देने वाले लोगों के लिए एक सौ जोड़ी जूट के जूते भिजवाये हैं ताकि उन्हें कड़ाके की ठंड में नंगे पांव काम न करना पड़े।
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री का काशी विश्वनाथ धाम से विशेष लगाव है और वे धाम से जुड़े हर मसले और वाराणसी के विकास की हर गतिविधियों पर नज़र रखते हैं।
मोदी ने हाल ही में यह महसूस किया था कि काशी विश्वनाथ धाम में सेवा देने वाले पुजारी, सेवक, सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मचारी और अन्य लोग नंगे पांव काम करते हैं, क्योंकि मंदिर परिसर में चमड़े और रबड़ के जूते पहनने की मनाही है।
धाम के कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
