प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के विदेश मंत्री लावरोव से रूस और यूक्रेन संघर्ष में शीघ्र हिंसा समाप्त करने का आह्वान किया, भारत शांति प्रयासों में सहयोग के लिए तैयार

नई दिल्ली :- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। लावरोव ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन की स्थिति और शांति वार्ता के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने शीघ्र ही हिंसा समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति प्रयासों में भारत के हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

लावरोव ने पिछले वर्ष दिसम्बर में भारत-रूस द्विपक्षीय सम्मेलन में लिए गए निर्णयों की प्रगति के बारे में मोदी को अवगत कराया।