प्रधानमंत्री ने तोक्‍यो पैरालंपिक में तीरंदाज़ी में ऐतिहासिक कांस्‍य पदक जीतने पर हरविन्‍दर सिंह को बधाई दी

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तोक्‍यो पैरालंपिक में तीरंदाज़ी में ऐतिहासिक कांस्‍य पदक जीतने पर हरविन्‍दर सिंह को बधाई दी है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्‍होंने बेहतर कौशल और शानदार एकाग्रता का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किया।

युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कांस्‍य पदक जीतने पर हरविन्‍दर सिंह को बधाई दी है। एक ट्वीट में ठाकुर ने कहा कि यह बहुत यादगार मैच था। उन्‍होंने कहा कि यह भारत का पैरालंपिक खेलों में तीरंदाज़ी में पहला पदक है।