स्ंसदीय सचिव ने रोका छेका अभियान का किया शुभांरभ अभियान की सफलता के लिए किसानों से सहयोग की अपील
महासमुंद :- खरीफ फसल की खुली चराई पर नियंत्रण के लिए आज गुरूवार से रोका-छेका अभियान की शुरूआत हुई। ग्राम गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने इस अभियान का शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की सफलता के लिए किसानों से सहयोग की अपील की।
आज गुरूवार को ग्राम गोपालपुर में रोका-छेका अभियान के शुभांरभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने इस अभियान का विधिवत शुभांरभ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश में गत वर्ष भी चलाया गया था, जिसका उत्साहजनक परिणाम रहा। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस वर्ष भी एक जुलाई से यह अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।
संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि रोका-छेका हमारी पुरानी परंपरा है। इसके माध्यम से हम अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए नहीं छोड़ने का संकल्प लेते हैं, ताकि हमारी फसलों को नुकसान न पहुंचे। पशुओं को अपने घरों, बाड़ों और गोठानों में रखा जाता है और उनके चारे-पानी का प्रबंध करना होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा पशुधन की बेहतर देखभाल के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
संसदीय सचिव चंद्राकर ने अभियान की सफलता के लिए किसानों से सहयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने किसानों को बीज व खाद वितरित भी किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, एसडीएम सुनील चंद्रवंशी व जनपद सीईओ लकड़ा, जिपं सदस्य अमर चंद्राकर, सरपंच मोतिन सहदेव ध्रुव, पंचायत सचिव नारायण साहू, दिलीप चंद्राकर, योगेश चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, मानिक साहू, संतराम निषाद आदि मौजूद थे।