प्रदेशवासियों को संसदीय सचिव ने दी श्रावण मास की शुभकामनाएं

महासमुंद :- संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर ने आज से शुभारंभ हो रहे श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली एवम सुख, समृद्धि की कामना की है।

संसदीय सचिव ने प्रदेशवासियों से कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का अनुरोध किया है। इस पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ सभी के मनोकामना की पूर्ति करे।