जिले में तीन नरकंकाल मिलने से हड़कंप, ईंट भट्ठे के पास खेत में मिले…
बलरामपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि तीन नरकंकाल मिले हैं| बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक दहेजवार गांव की घटना है| यहां बंद पड़े भट्ठे के पास खेत में तीन नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है|
नरकंकाल को पहले आज सबुह गांव वालों ने देखा| दहेजवार गांव के कुछ लोग खेत के पास से गुजर रहे थे| वहीं पास में एक ईंट भट्टा भी है, जो कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है| गांव वालों ने भट्टा के पास खेत में पड़ा नरकंकाल देखा| खेत में ही अलग अलग जगह पर तीन नरकंकाल पड़े हुए थे| इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई| जिसके बाद कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई|
नरकंकाल मिलने की सूचना के बाद पुलिस बिना देर किए अपनी टीम के साथ खेत में पहुंची| पूरे क्षेत्र को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है| गांव वालों से पूछताछ के साथ ही जांच शुरू कर दी है|
दहेजवार गांव में पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक और डॉग डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है| नरकंकाल किसका है ये फिलहाल पता नहीं चल पाया है| पुलिस जांच कर रही है| पुलिस की जांच के बाद खुलासा हो पाएगा की तीन नरकंकाल अलग अलग इंसान के है या फिर एक ही इंसान का है|