संविधान दिवस पर रायपुर में पदयात्रा : सीएम साय ने कहा – सभी को संविधान समझना जरूरी, संविधान की नींव

रायपुर |  देश के संविधान को अपनाने के आज 75 वर्ष पूरे हो गए | इस अवसर पर देशभर में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं | सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी है | सीएम ने कहा “संविधान लोकतंत्र की आत्मा और भारत की एकता का मूल आधार है | सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब अंबेडकर जी व संविधान सभा के सभी सदस्यों को सादर नमन |”

https://x.com/vishnudsai/status/1861288207045853319?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1861288207045853319%7Ctwgr%5E1a5ede82a2770ad4a6d35d89095f21e1ff2dee20%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.etvbharat.com%2Fhi%2Fstate%2F26-november-constitution-day-cm-vishnudeo-sai-in-constitution-day-padyatra-in-raipur-chhattisgarh-news-cts24112601568

संविधान दिवस पर रायुपर में पदयात्रा : संविधान दिवस पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पदयात्रा का आयोजन किया गया है | कलेक्ट्रेट परिसर से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली जा रही है | इस पदयात्रा में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए हैं | सीएम साय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

https://x.com/vishnudsai/status/1861262176578871456?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1861262176578871456%7Ctwgr%5E1a5ede82a2770ad4a6d35d89095f21e1ff2dee20%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.etvbharat.com%2Fhi%2Fstate%2F26-november-constitution-day-cm-vishnudeo-sai-in-constitution-day-padyatra-in-raipur-chhattisgarh-news-cts24112601568

मेडिकल कॉलेज से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा: कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, खेल मंत्री टंकराम वर्मा सहित पूरी कैबिनट और विधायक मौजूद हैं | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया | कार्यक्रम में सबसे पहले खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने संविधान दिवस के बारे में मौजूद लोगों को बताया | इसके बाद मंत्री केदार कश्यप ने संविधान की महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करते हुए भीमराम अंबेडकर को नमन किया |

https://x.com/vishnudsai/status/1861220831608873211?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1861220831608873211%7Ctwgr%5E1a5ede82a2770ad4a6d35d89095f21e1ff2dee20%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.etvbharat.com%2Fhi%2Fstate%2F26-november-constitution-day-cm-vishnudeo-sai-in-constitution-day-padyatra-in-raipur-chhattisgarh-news-cts24112601568

 

सीएम विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है | लेकिन आज भी कई ऐसे लोग है जो संविधान और संवैधानिक अधिकार के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं | संविधान दिवस का ये कार्यक्रम साल भर चलेगा जिसमें सभी को इसके बारे में बताया जाएगा | सीएम ने कहा कि हमारे संविधान की नींव हमारी विरासत पर टकी है | इस बात को समझकर ही हम राजनैतिक परंपरा में सांस्कृतिक मूल्यों को समझ पाएंगे | संविधान में भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ना है |

सीएम ने संविधान दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला | उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 377 हटाने पर, तीन तलाक हटाने के मामले में संविधान खतरे में होने का हल्ला करने का आरोप लगाया | सीएम ने कहा कि देश के लिए संविधान सर्वोच्च है | भाजपा की सरकार ने संविधान के साथ साथ संविधान निर्माता की भावनाओं के प्रति सम्मान जताया |

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 11 महीने में सुशासन की स्थापना सर्वोच्च प्राथमिक्ता में रखी | बस्तर में लोकतंत्र को बचाने नियद नेल्लानार योजना चलाई जा रहा है | बस्तर के दुर्गम क्षेत्र के लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है | जन जन तक संवैधानिक अधिकार पहुंचाया जा रहा है |