भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 123.25 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 78.80 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.35 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 6,990 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत का सक्रिय केसलोड 1,00,543 है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (0.84 प्रतिशत) पिछले 16 दिनों से एक प्रतिशत से कम पर कायम

नई दिल्ली :- पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 78,80,545 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 123.25 करोड़(1,23,25,02,767) के पार पहुंच गया। इसे 1,28,09,178 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,83,687
दूसरी खुराक 94,85,995
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,78,712
दूसरी खुराक 1,64,79,024
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 45,75,06,390
दूसरी खुराक 22,16,02,481
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 18,44,67,641
दूसरी खुराक 11,98,73,688
 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 11,55,24,746
दूसरी खुराक 7,88,00,403
योग 1,23,25,02,767

पिछले 24 घंटों में 10,116 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,18,299 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.35 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ILV9.jpg

लगातार 156 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 6,990 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VGAJ.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड 1,00,543है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.29 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036X4X.jpgदेश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,12,523 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 64.13 करोड़ से अधिक (64,13,03,848) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.84 प्रतिशत है, जो पिछले 16 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 0.69 प्रतिशत दर्ज की गईहै वह भी पिछले 57 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 92 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KCVA.jpg