रायपुर। किसान सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में ‘खेतों से सीख विषय पर जैविक कृषकों ने अपने अनुभव साझा किए। रायपुर के एक निजी होटल में आज आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने अपने खेती के तौर-तरीके दूसरे किसानों के साथ साझा किए। रायपुर जिले के आरंग के किसान श्री ओमप्रकाश सेन ने बताया कि वे अपने तीन एकड़ खेत में धान की जैविक खेती करते हैं। जैविक खेती में रासायनिक खेती से ज्यादा फायदा है। जैविक उत्पादों की बाजार में अधिक कीमत मिलती है। इससे मिट्टी की सेहत भी अच्छी रहती है। उन्होंने बताया कि वे अपने खेतों में गोबर खाद और वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करते हैं।
किसान चौपाल में जैविक कृषकों ने साझा किए अपने खेती के तौर-तरीके
RELATED ARTICLES