नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति का आदेश जारी
रायपुर। नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने अभी प्रदेश के 10 नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। संबंधित जिला के कलेक्टर को ही निगम में प्रशासक नियुक्त किया गया है। इन नगर निगमों में हुई प्रशासक की नियुक्ति छत्तीसगढ़ के जिन 10 नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है उसमें राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्तर, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी, सरगुजा और कोरबा शामिल है।
नगरीय प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार नगर निगम का कार्यकाल जिस दिन समाप्त होगा उसके अलगे दिन से प्रशासक वहां की प्रशासन की कमान संभाल लेंगे। सबसे पहले राजनांदगांव नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहां की निर्वाचित परिषद की पहली बैठक 03 जनवरी 2019 को हुई थी, इस हिसाब से 2 जनवरी 2024 को कार्यकाल पूरा हो जाएगा।
ऐसे में राजनांदगांव में 3 जनवरी से प्रशासन की नियुक्ति मानी जाएगी। इसी तरह बिलासपुर और बस्तर नगर निगम की कमान 04 जनवरी से प्रशासक संभालेंगे। रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी और रायगढ़ में 6 जनवरी से प्रशासक कमान संभाल लेंगे। सरगुजा नगर निगम 8 और कोरबा में 10 जनवरी को प्रशासक बैठ जाएंगे।
