1927 में आज ही के दिन देश में पहली बार बम्बई स्टेशन से रेडियो पर प्रसारण किया था

आज राष्ट्रीय प्रसारण दिवस है। वर्ष 1927 में आज ही के दिन देश में पहली बार बम्बई स्टेशन से रेडियो पर प्रसारण किया था। देश की लगभग पूरी आबादी और 99 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र तक आकाशवाणी की पहुंच हैं।

आकाशवाणी ने इन दशकों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें कई भाषाओं में प्रसारण और सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक विविधता जैसी श्रेणियों में सेवाएं शामिल हैं। इससे आकाशवाणी विश्व में सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से एक बन गया है।