प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर 10 निर्माण कार्यो के लिए 59 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
गरियाबंद :- प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा पर 10 निर्माण कार्य हेतु कुल 59 लाख 99 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा प्रदान किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम झितरीडुमर में मेन रोड से अंजोर ध्रुव घर सी.सी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत डुमरबाहरा में बजरंग चैक से बनसिंग घर तक और ग्राम पंचायत दशपुर में चरण घर से प्राथमिक शाला तक सीसी रोड निर्माण हेतु प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है।
राजिम के वार्ड नंबर 07 में रंगमंच निर्माण हेतु 3 लाख रूपये, फणीकेश्वर नाथ महाविद्यालय के पास फिंगेश्वर में सायकल शेड निर्माण एवं चबुतरा विस्तार कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कोपरा में साहू पारा राम मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, सतनामी पारा के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपये एवं स्कूल के पास रंगमंच निर्माण हेतु 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत लोहरसी में शांति चैक के पास मंगल भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, गरियाबंद में शीतला मंदिर के पास आहाता निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया गया है।

