प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भारत में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत एक दिन में दो करोड से अधिक टीके लगाकर इतिहास रचा
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भारत में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत एक दिन में दो करोड से अधिक टीके लगाकर इतिहास रचा है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि देश ने एक दिन में दो करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह स्वास्थ्य कर्मियों और देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन का तोहफा है।
