लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धांजलि अर्पण, बलिदान को बताया प्रेरणास्रोत

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 17 नवंबर को लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साहस और बलिदान ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। लाला जी ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई, बल्कि हिंदी भाषा और सामाजिक सुधारों के प्रसार में भी योगदान दिया। साइमन कमीशन के विरोध में उनका बलिदान देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने सभी से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।