सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सैनिक कल्याण अधिकारियों ने मुख्य सचिव को टोकन ध्वज लगाया

रायपुर :- सशस्त्र झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को मनाया जाता है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का टोकन ध्वज लगाया।

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सैनिक अधिकारियों को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की शुभकामनाएं दी है।

मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से सैनिकों के कल्याण हेतु अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए दान देने की अपील की है।