रायपुर। सम्पूर्ण नगर निगम रायपुर के परिक्षेत्र में बुद्ध जयंती पर्व 16 मई को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर निगम रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है।
स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने कहा कि पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने आदेश जारी किया गया है। किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर मांस – मटन जब्त किया जाएगा। संबांधित व्यक्ति के खिलाफ यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारी/जोन स्वच्छता निरीक्षक आदेश का पालन करवाएंगे। इसके लिए अपने-अपने संबंधित जोन क्षेत्रों के मांस-मटन की दुकानों का सतत निरंतर पर्यवेक्षण करेंगे।
16 मई को बुद्ध जयंती, रायपुर नगर निगम परिक्षेत्र में बंद रहेंगी मांस – मटन की दुकानें
RELATED ARTICLES