HomeNATIONALCHHATTISGARH1 मई को रायपुर सिंगिंग आइडल का ग्रैंड फिनाले,निगम संस्कृति विभाग के...

1 मई को रायपुर सिंगिंग आइडल का ग्रैंड फिनाले,निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने देखी तैयारियां

रायपुर। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी शनिवार को स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब पहुंचे। 1 मई रविवार को भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर की पुण्य स्मृति में होने जा रहे रायपुर सिंगिंग आइडल प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले की प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त अरविन्द शर्मा सहित सभी संबंधित निगम अधिकारी स्थल पर उपस्थित थे।
संस्कृति विभाग के अध्यक्ष तिवारी ने निगम अपर आयुक्त शर्मा से ग्रैंड फिनाले के आयोजन के सम्बन्ध में स्थल पर विस्तृत चर्चा की। सम्बंधित निगम अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण करने के संबंध में उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित रायपुर सिंगिंग आइडल 2022 प्रतियोगिता के फाइनल में कई बड़े कलाकार भी शिरकत कर सकते हैं। इनमें मुख्यतः निमिषा देब वाइस ऑफ इंडिया फेम, आरू साहू ( छत्तीसगढ़ी फोक सिंगर ) , गूगल बॉय (विराट एयेर) , छत्तीसगढ़ फूफू के नाम से लगातार यू ट्यूब में प्रसिद्ध अनिल सिन्हा और सभी फाइनलिस्ट प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभागियों के जजमेंट के लिए महागुरु के रूप में पद्मश्री डॉ भारती बंधु, पद्मश्री मदन चौहान और निर्णायक मनोज शर्मा, राहुल झाबक,अपेक्षा डोनगांवकर एवं मीरा त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग की ओर से रंगारंग और मनोरंजन से भरपूर बनाए जाने के लिए लगातार कार्यक्रम में नए कलाकारों को जोड़ा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments