HomeNATIONALCHHATTISGARHअंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी...

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी महिला कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनांए दी

दीपक ठाकुर कवर्धा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभाकक्ष में आज निकाय में कार्यरत स्वच्छता दीदी, महिला स्वच्छता कर्मचारियों व कार्यलयीन महिला कर्मचारियों का नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सम्मान कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी तथा साथ बैठकर स्वल्पाहार किये।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी महिलाओं को संबोधित कर कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों की पहचान और सराहना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे विश्व में मनाया जाता है। महिलाओं के लिए एक खास दिन होना अच्छा लगता है जहाँ उन्हें सराहा और सम्मानित किया जा सके, लेकिन मुझे लगता है कि महिला का सम्मान सिर्फ महिला होने के कारण ही नहीं होना चाहिए बल्कि इसलिए भी क्योंकि उनकी खुद अपनी व्यक्तिगत पहचान है। वे समाज की भलाई में समान रूप से योगदान करती हैं आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। इसी के साथ मैं आप सभी को पुनः महिला दिवस के उपलक्ष में ढेर सारी बधाइयां देता हूं।इस कार्यक्रम के अवसर पर उपाध्यक्ष जमील खान, सुशीला धुर्वे, पार्षद सुनील साहू, संतोष यादव, मनीषा साहू, अनिता साहू, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, महिला समूह की स्वच्छता दीदी सहित अधिक संख्या में महिला स्वच्छता कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments