नई दिल्ली: चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन के सब वैरिएंट बीएफ.7 के चार मामले भारत में भी सामने आए हैं।

गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ.7 के पहले मामले का पता लगाया था। गुजरात से दो मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।