ओडिसा सरकार ने आने वाले तूफान जवाद के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा की

ओडिसा सरकार ने आने वाले तूफान जवाद के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा की। राज्य के सभी तटीय और इनसे सटे ज़िलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कल नई दिल्ली में कैबिनेट सचिव के नेतृत्व में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक के बाद राज्य सरकार ने चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की समीक्षा की।

मौसम विभाग ने चक्रवात के आने की संभावना व्यक्त की है। इसके शनिवार को दक्षिणी ओडिसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश पहुंचने की संभावना है। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज़ वर्षा होने की संभावना है।

सभी तटीय समीपवर्ती जिलों को सतर्क कर दिया गया है। बचाव के लिए तीन सौ टीमों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा।