अब मोबाईल एप्प से होगा निर्माण कार्यो की माॅनिटर्रिंग कलेक्टर ने किया वर्क माॅनिटर सिस्टम मोबाईल एप्प लाँच
गरियाबंद :- जिले में निर्माण एजेंसियों द्वारा किये गये अद्यतन कार्य की माॅनिटर्रिंग अब मोबाईल एप्प से होगा। मोबाईल एप्प से विभागीय निर्माण कार्यों की स्थिति और स्थान के वास्तविक जानकारी कलेक्टर एवं विभाग प्रमुख अपने मोबाईल से ही कर सकते है।

आज कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ चन्द्रकांत वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर ऋषा ठाकुर द्वारा मोबाईल एप्प का लाँच किया गया। एनआईसी के जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी नेहरू निराला द्वारा इस मोबाईल एप्प का निर्माण किया गया है।
इसके माध्यम से निरीक्षणकर्ता अधिकारी को उनके अंतर्गत किये जा रहे कार्यो का विवरण उनके लाॅगिन में दिखाई देगा। फील्ड विजिट के दौरान उनकों रियल टाइम फोटो अपलोड करना होगा। इसमें कार्य संबंधी समस्त विवरण की जानकारी भी दर्ज किया जायेगा। जैसे ही उनके द्वारा फोटो अपलोड किया जायेगा।
यह कलेक्टर एवं विभागीय प्रमुख के लाॅगइन में प्रदर्शित होगा। जिससे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का आंकलन तत्काल किया जा सकेगा।
इस मोबाइल एप्प को वर्क मॉनिटरिंग सिस्टम का नाम दिया गया है। इसे जल्द ही गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
