नीति आयोग के सदस्‍य डॉक्‍टर वी के पॉल ने कहा- सुरक्षित त्‍योहार कोविड से लड़ाई में अहम भूमिका निभायेंगे

नई दिल्ली :- नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी.के. पॉल ने कहा है कि इस वर्ष सुरक्षित रूप से त्योहारों का आयोजन कोविड महामारी से संघर्ष में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

पॉल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि समूह में और एक स्थान पर अधिक लोगों के एकत्र होकर त्योहार मनाने से कोविड संक्रमण बढ़ने का खतरा रहेगा। उन्होंने लोगों से घर में रहकर ही त्योहार मनाने की अपील की।