ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बने निखिल नियुक्ति के बाद निखिल ने वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
महासमुंद :- जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर की अनुशंसा पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद ने युवा नेता निखिल चंद्राकर को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति के बाद निखिल चंद्राकर ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।
गौरतलब है कि जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा के बाद ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है। जिसमें युवा नेता निखिल चंद्राकर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। चंद्राकर ने अपनी नियुक्ति पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कांग्रेस जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, ब्लाॅक अध्यक्ष ढेलू निषाद सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।

