राज्यपाल रमेन डेका से मिले नव नियुक्त सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, नए दायित्वों पर हुई विशेष चर्चा

रायपुर :  राज्यपाल रमेन डेका ने आज राज्यपाल के नए सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ सरकार ने आचार संहिता के तहत प्रशासनिक बदलाव करते हुए एस. प्रकाश को परिवहन सचिव और आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं, डॉ. प्रसन्ना को राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। आईएएस यशवंत कुमार को ग्रामोद्योग सचिव और कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश सोमवार को जारी किया गया।