HomeNATIONALCHHATTISGARHनवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजा देवांगन व प्रदेश महासचिव जलील अहमद का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं...

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजा देवांगन व प्रदेश महासचिव जलील अहमद का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वैभव चौधरी धमतरी। एनएसयूआई के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजा देवांगन व प्रदेश महासचिव जलील अहमद के प्रथम नगर आगमन पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। एनएसयूआई के सदस्यों के अलावा जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी इस स्वागत समारोह में शामिल हुये। अर्जुनी चौक से राजा देवांगन व जलील अहमद की स्वागत रैली निकाली गई, बाइक रैली के साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।राजा देवांगन के नगर आगमन पर पूरे नगर में स्वागत और बधाई के फ्लैक्स और होर्डिंग लगाये गये। शहर भर के 7 स्थानों में स्वागत द्वार बनाकर विशाल रैली निकाल भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी व आतिशबाजी  हजारों कार्यकर्ताओं के हुजूम व सैकडों वाहनों की रैली राजीव गांधी भवन पहुंची जहां जिला स्तरीय एनएसयूआई कार्यकर्ता सम्मेलन, पदभार ग्रहण समारोह हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना जी ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुये कहा कि इतना अभूतपूर्व स्वागत समारोह एनएसयूआई के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मेहनत करें सभी से संवाद करें और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये प्रदेश की सभी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरायें और उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की सेवा में लगा दिया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने अभूतपूर्व स्वागत पर कार्यकर्ताओं और नगरवासियों व वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसकी सार्थकता तब होगी जब सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर छात्रहित के लिये कार्य करें। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसियों का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया …!!
इस स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवनी, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चन्द्राकर जी, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार , संबलपुर सरपंच राजेश चन्द्राकर, जिलाउपाध्यक्ष भारत नाहर, दुष्यंत घोरपड़े, विजेंद्र रामटेके, ओमप्रकाश मानिकपुरी ,ऋषभ यादव, शुभम साहू,नोमेश सिन्हा, गौरव मानिकपुरी, पारस साहू, तुषार साहू, नमन बंजारे,प्रशांत, विनय, तीरथ, राहुल, चितेन्द्र, संत, पूरन, चैनसिंग, आर्यन, देवेंद्र , सुदीप , सौरभ, अर्जुन, पूना राम, लिकेश, अहमद, राज, इंदर, यश ,बसन्त, गजेंद्र, प्रिंस, भेवेंद्र, विक्की, सुदीप, प्रशांत दीवान विजय, नीलकमल, विवेक ,समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments