नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर गए

नई दिल्ली :- नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने भारत दौरे के तीसरे दिन आज वाराणसी गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर देउबा, उनकी पत्नी डॉ. आरजू देउबा और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, देउबा के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर गए जहाँ देउबा और उनकी पत्नी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री को प्राचीन नगर काशी में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नेपाली मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री देउबा का अभिवादन किया।