“नयनतारा ने धनुष पर लगाये निजी दुश्मनी के आरोप, डॉक्यूमेंट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा”

साउथ फिल्म इंडस्ट्री, की प्रमुख एक्ट्रेस नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर और डायरेक्टर धनुष पर जमकर आलोचना की है। नयनतारा इन दिनों अपनी जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल” को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री के निर्माण में एक बड़ी रुकावट तब आई, जब धनुष ने 2015 की फिल्म नानम राउडी धान के म्यूजिक और कुछ खास सीन्स के इस्तेमाल के लिए एनओसी (नॉ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) देने से इनकार कर दिया। इस पर नयनतारा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और सोशल मीडिया के जरिए धनुष पर आरोप लगाए।

Dhanush ने Nayanthara को भेजा 10 करोड़ का नोटिस, तो एक्ट्रेस ने लिखा ओपन  लेटर - Nayanthara open letter to Dhanush for Netflix documentary

नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर एक ओपन लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने धनुष को उनके निजी दुश्मनी का आरोप लगाया और कहा कि यह उनके और उनके प्रोजेक्ट के लिए बेहद निराशाजनक था। नयनतारा ने लिखा, “प्रिय धनुष के राजा, पुत्र कस्तूरी राजा, पुत्र सेल्वारागवन, मैंने आपको यह ओपन लेटर कई गलतियों को सुधारने के लिए लिखा है।” उन्होंने धनुष के परिवार का उल्लेख करते हुए यह बताया कि कैसे वे फेमस एक्टर बने, जबकि नयनतारा ने बिना किसी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता प्राप्त की।

इसके बाद नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में लिखा और बताया कि यह फिल्म इंडस्ट्री के कई शुभचिंतकों और दोस्तों के योगदान के कारण पूरी हो पाई है। लेकिन दुख की बात यह है कि नानम राउडी धान फिल्म के हिस्से को शामिल करने के लिए धनुष से लगातार दो साल तक एनओसी की अनुमति नहीं मिल पाई, जिससे डॉक्यूमेंट्री की प्रक्रिया में रुकावट आई। नयनतारा ने यह भी कहा कि धनुष ने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण डॉक्यूमेंट्री के लिए एनओसी देने से मना कर दिया, जो कि उनके लिए बेहद निराशाजनक था।

नयनतारा ने आरोप लगाया कि इसके बाद, जब डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो धनुष की तरफ से 3 सेकंड के एक बीटीएस वीडियो पर 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा गया। उन्होंने इसे धनुष के द्वारा किए गए एक निम्नतम स्तर का कदम बताया और कहा कि यह उनकी शख्सियत को उजागर करता है। नयनतारा ने यह भी कहा कि लीगल नोटिस का जवाब वे कानूनी रूप से देंगे।

नयनतारा ने ओपन लेटर में धनुष पर लगाए 'क्रूर और तानाशाही' के आरोप

नयनतारा के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और उनके फैंस, जिनके लिए यह डॉक्यूमेंट्री एक लंबे समय से इंतजार का विषय थी, अब इस विवाद को लेकर कई चर्चाएं कर रहे हैं। नयनतारा ने यह साफ कर दिया कि इस विवाद का उन्हें कानूनी तरीके से सामना करना पड़ेगा और वह किसी भी हालत में अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।