राष्ट्रीय महिला आयोग ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर शुरू किया

नई दिल्ली :- राष्ट्रीय महिला आयोग ने गर्भवती महिलाओं को आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इसका नम्बर है- 9 3 5 4 9 5 4 2 2 4 राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह कदम गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सहायता प्राप्त करने में आ रही कठिनाईयों  को देखते हुए उठाया है।
देश भर में चौबीसों घन्टे काम करने वाले इस नम्बर का इस्तेमाल करके गर्भवती महिलाएं आयोग तक पहुंच बना सकती हैं । आयोग में एक समर्पित टीम शिकायतों को जल्दी निबटाने के लिए दिन रात काम कर रही है। इसके साथ ही, आयोग से  ईमेल helpatncw@gmail.com पर भी  सम्पर्क  किया जा सकता है।