राष्‍ट्र आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है

नई दिल्ली: राष्‍ट्र, आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह होगा।

मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतह अल सिसी समारोह में मुख्‍य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता, सांस्‍कृतिक विविधता, आत्‍मनिर्भरता, नारी सशक्तिकरण, और नए भारत के उदय का प्रदर्शन किया जायेगा।

गणतंत्र दिवस परेड की शुरूआत विजय चौक से सुबह साढ़े दस बजे होगी और यह लाल किला की ओर बढ़ेगी। समारोह की शुरूआत में प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक पर जायेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। राष्‍ट्रगान के साथ राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया जायेगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।