निकाय चुनाव 2025: कांग्रेस की करारी हार, भाजपा ने 10 नगर निगमों पर जमाया कब्जा, गृहमंत्री बोले- कांग्रेस फिर EVM का रोना रोएगी!
रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 10 नगर निगमों पर कब्जा कर लिया है, जिससे कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं कांग्रेस को लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “कांग्रेस अब ईवीएम का रोना रोएगी, लेकिन जनता ने अपने मत से यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की सत्ता में भाजपा के विकास कार्यों पर भरोसा जताया गया है।”